Trending

Jaunpur News : ​लेखपाल संघ ने दी चेतावनी

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी केराकत को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लेखपालों की वेतनमान, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति और भत्तों से जुड़ी लंबित मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की मांग किया। संघ ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण और भत्तों में वृद्धि जैसी प्रमुख मांगें लंबित हैं। शासन और विभागीय अधिकारियों से लगातार पत्राचार व वार्ता के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
इसी क्रम में संघ की राज्य कार्यकारिणी बैठक 5 अक्टूबर को संपूर्ण रैती आश्रम मथुरा में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के अध्यक्ष व मंत्री शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगर शासन ने जल्द मांगों पर विचार नहीं किया तो संगठन आंदोलन की राह अपनाएगा। संघ ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा न शासनादेशों का पालन किया जा रहा है और न ही पदाधिकारियों के साथ संवाद। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!