Trending

Jaunpur News : नसबन्दी होने के बाद भी महिला ने शिशु को दिया जन्म

टीम संचार सेतु

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सीएचसी सुजानगंज अक्सर विवादों में रहने वाला एक बार पुनः अपनी एक लापरवाही की घटना को लेकर सुर्खियों में आ गया। मिली जानकारी अनुसार गुंजन सोनी पत्नी देवी प्रसाद स्वर्णकार निवासी बसरही थाना सुजानगंज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि 11 जनवरी 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में अपनी नसबंदी करवाई थी। बावजूद इसके उनके पेट में गर्भ ठहर गया। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे पास पहले से ही 4 जीवित पुत्रियां हैं जिसके लिए हमने नसबंदी कराया था। नसबंदी के बाद भी गर्भ ठहर जाने पर सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति की जाती है जिसकी मै हकदार हूं परंतु मैं कई बार शिकायत कर चुकी हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नसबंदी आपरेशन विफल होने की निर्धारित समय सीमा के अंदर ही विभाग से हर संबंधित को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया है परंतु आज तक हमारी सुनवाई नहीं हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!