Trending

Jaunpur News : ​अनिल श्रीवास्तव बनाये गये राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा—7235 के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित संगठन कोर कमेटी से विचार—विमर्श करके संगठन को मजबूत करने हेतु नगर के सिपाह मोहल्ला निवासी अनिल श्रीवास्तव बबलू को युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया। साथ ही आशा व्यक्त किया कि देश में कायस्थ समाज हित में सदैव कार्य करने वाली संगठन कायस्थ महासभा युवा शाखा को मजबूत करने में समर्पित रहेंगे।
वहीं अनिल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री मनोनीत किये जाने पर श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षगण दिनेश चन्द्र खरे, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, डॉ विवेक श्रीवास्तव, रमाशंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव संगठन इं. राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, अनीश श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव पत्रकार सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!