Jaunpur News : राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1564वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' गुरूवार को 1564वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण घोटाले के विरूद्ध चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। आन्दोलन के समर्थन में प्रमोद राय, राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, प्रमोद पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, राम नगीना यादव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, नन्द लाल रावत, उदय प्रताप सिंह, आदित्य नारायण शर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, उदयराज गौड़, प्रेम प्रकाश मिश्र सहित आदि प्रमुख रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post