Trending

सत्य, अहिंसा के पुजारी थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी - अंसारी। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु



जौनपुर। नगर के शेषपुर मोहल्ले में स्थित नया सबेरा डॉट कॉम के कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे गांधी जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक मो. आरिफ अंसारी ने महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने से ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
इस मौके पर एक सहारा न्यूज के संस्थापक सुशील तिवारी, आइडियल पत्रकार संगठन सम्पूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला सचिव, इंद्रा एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल के संपादक, लोक चेतना के जौनपुर के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह, लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी से प्रधान सहायक जयशंकर सिंह, वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार मौर्या, चौकीदार सुनील कुमार ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में नया सबेरा डॉट कॉम के फाउंडर अंकित जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!