Trending

Jaunpur News : जायसवाल समाज ने मनायी कुलदेवता की जयन्ती

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के सब्जी मण्डी में स्थित आदि शक्ति संस्था ट्रस्ट द्वारा संचालित दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित समाज के लोगों ने कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जायसवाल समाज को संगठित कर सामाजिक कुरूतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कुलदेवता के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि वे श्रीहरि विष्णु के 24वें अवतार थे। उन्होंने त्रिलोक विजयी रावण को हराया था और 7 महाद्वीपों और ब्रह्मांड पर विजय प्राप्त किया। वे एक धर्मपरायण राजा थे। कार्यक्रम में समाज को एकजुट रखने के साथ सामाजिक बदलाव और सुधार के लिए अपने संकल्पों को दोहराया। सभी ने यह प्रण लिया कि वे समाज की प्रगति के लिए काम करेंगे और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, अनूप जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, श्रेयश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, दिलीप जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल, संदीप जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजीव जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल, रोहन जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, अंकित जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, आशीष जायसवाल, संजय जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संजय जायसवाल, सुधीर जायसवाल, संजय जायसवाल, दिवाकर जायसवाल, नितिन जायसवाल, रवि जायसवाल, राहुल जायसवाल, शुभांशू जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!