Trending

Jaunpur News : ​इस बार भव्य दीपों से जगमग होगा श्री गोमतेश्वर महादेव मन्दिर

टीम संचार सेतु

जौनपुर। आगामी 5 नवम्बर को देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रसिद्ध श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर केराकत इस बार भव्य दीपों से जगमग होगा। परिसर में चारों तरफ दीप जलाये जायेंगे। इसके बाद महाआरती के साथ सांस्कृतिक एवं विविध कार्यक्रम होंगे। भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी अभी से तैयारी शुरू हो गयी है। मंदिर प्रांगण में साफ—सफाई का कार्य जोरों पर है। इस बार श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा, देव दिपावली पर भव्य उत्सव मनाया जायेगा। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स मुर्तज़ाबाद की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। इंस्टिट्यूशन्स के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। मंदिर के चारों तरफ कलात्मक दिये जलाये जायेंगे।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस ने बताया कि इस कार्यक्रम से समस्त क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह एवं तत्परता का माहौल है। कार्यक्रम का व्यापक तौर पर प्रचार—प्रसार कराया जा रहा है। साथ ही सनातन संस्कृति  को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित है। इसी क्रम में संस्थान के प्रबंधक नीरज राजहंस ने कहा कि संस्थान ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर इसलिये आयोजित करती है जिससे बच्चों में अच्छे आचरण का विकास हो सके।
इसी क्रम में कालेज के प्राचार्य डा. गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार 51 हजार दीपों से गोमतेश्वर महादेव मंदिर प्रकाशित होगा। साथ में लेजर शो, आतिशबाज़ी एवं सांस्कृतिक संध्या से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आलौकिक  होगा जिससे धार्मिक सांस्कृतिक ज्ञान का विकास होता है। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया है। इस कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!