Trending

Jaunpur News : ​व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

टीम संचार सेतु

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। छठ पूजा पर सोमवार देर शाम तक क्षेत्र के सई नदी तट के खानापट्टी, बन्सफा, दुर्गापार, विशुनपुर, चौरा सन्त दास व सतलपुर गांव स्थित घाटों व सरोवरों पर व्रती महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बन्सफा गांव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व उनकी चेयरमैन पत्नी श्रीकला धनंजय व ग्राम प्रधान नीतू सिंह द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। उक्त घाट पर पहुँचने के लिए लाइट व झालरों की सजावट के साथ बड़ी तादात में व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पानी में खड़ी होकर पूजन कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। देख—रेख में प्रधान प्रतिनिधि करिया सिंह, सुशील सिंह, अभ्युदय सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों की विभिन्न घाटों पर ड्यूटी लगाने के साथ स्वयं मौके पर टहलते दिखे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!