Jaunpur News : ​केराकत के पूर्व विधायक सोमारू राम सरोज नहीं रहे

जौनपुर। केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज के पिता एवं पूर्व विधायक सोमारू राम सरोज का निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर केराकत क्षेत्र के पतौरा गांव स्थित उनके आवास पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं ज़िला महासचिव आरिफ हबीब के साथ तमाम सपाजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर प्रार्थना करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
वहीं उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी केराकत की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शवयात्रा को कांधा देते हुये सिहौली घाट पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर सांसदगण दरोगा प्रसाद सरोज, प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक राज नारायण बिन्द, मधुबाला पासी, पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत राज बहादुर यादव, प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचन्द राम, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार बिन्द, सुशील दुबे, श्रवण जायसवाल, श्याम बहादुर पाल, सुरेश यादव, आलोक त्रिपाठी, सत्य नारायण यादव, भीम यादव, समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव एडवोकेट, शैलेश राय, रामनेत यादव, सुशील श्रीवास्तव, सतवंत यादव, राहुल त्रिपाठी, राजमूर्ति सरोज, रमेश यादव, नन्द लाल यादव, कृपाशंकर यादव, विनोद साहू एडवोकेट सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم