Trending

Jaunpur News : ​ ​श्री देव दीपावली समिति नवदुर्गा शिव मन्दिर विसर्जन घाट की चयन प्रक्रिया सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट नखास का द्विवार्षिक चयन प्रक्रिया व आम सभा की बैठक नवदुर्गा शिव मंदिर पर अध्यक्ष निशाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम वर्ष 2024 में सम्पन्न हुये दीपोत्सव समारोह के आय—व्यय का ब्यौरा महासचिव अमित गुप्ता ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात संरक्षक मंडल के सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, विशिष्ट सदस्य सहित अन्य सदस्यों को तत्कालीन प्रबन्ध समिति द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में चयन मण्डल सदस्य/संरक्षक निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, डा. रजनीकान्त द्विवेदी, शशांक सिंह, राधेकृष्ण ओझा, मनीषदेव, मोती लाल यादव, महेन्द्रदेव विक्रम ने विचार—विमर्श करने पश्चात् दो वर्षों के लिये अध्यक्ष एवं महासचिव का चयन किया। चयनित अध्यक्ष महासचिव की घोषणा महेन्द्रदेव विक्रम ने किया जिसमें वर्ष 2025-26 के लिये अध्यक्ष राजन अग्रहरि एवं महासचिव विजय गुप्ता घोषित किये गये। इस पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से अपना समर्थन किया।
इस दौरान अवनीन्द्र तिवारी, विवेक सिंह, अतुल सिंह, डा. नितिश सिंह, राजदेव यादव, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, रवि अग्रहरि, जयकिशन साहू, अजीत सोनकर ने देव दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने का सुझाव दिया। इस अवसर चन्द्रशेखर गुप्ता, रत्नेश सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, ज्ञानेन्द्र दुबे एडवोकेट, सर्वेश यादव, राम प्रकाश यादव, संजय मोदनवाल, रूसी सोनकर, शनि जायसवाल, अजय गुप्ता, रोहित सिन्हा, विनोद अग्रहरि, प्रिंस तनेजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष चन्दन यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!