Trending

Jaunpur News : ​गणवेश में कदमताल मिलाकर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर शेरवा मंडल में सिकरारा खण्ड के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने लगभग 3 किलोमीटर के पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन करते हुए लोगों को इन मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी सिकरारा से पथ संचलन निकला तो रास्ते में लोगों ने उनके स्वागत में पुष्प वर्षा किया। पथ संचलन सिकरारा चौराहा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में वापस आया। संचालन कर रहे जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह पथ संचलन देशहित, राष्ट्रहित और समाजहित के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। रविन्द्र सिंह व उदय सिंह ने कहा यह संगठन अब अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। महोत्सव का उद्घाटन रविन्द्र ने किया।
इस अवसर पर उदय जी, शैलेन्द्र जी, सुरेश जी, अभय जी, सुशील जी, आनंद स्वरूप जी, अरविंद जी, आशीष जी, आदर्श जी, प्रखर जी, रुद्र जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!