Trending

Jaunpur News : ​शास्त्र की सुरक्षा के लिये शस्त्र आवश्यक: अजय पाण्डेय

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित सभी आयाम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर कन्या एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया। इसी क्रम में श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट में समाज को संदेश देते हुये राम प्रीति फलाहारी महराज विभाग धर्माचार्य प्रमुख ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन ही मां भगवती की सच्ची पूजा एवं भक्ति है। इससे राष्ट्र, धर्म, सनातन और संस्कृति में बल का संचार होता है।
इसी क्रम में श्रीराम जानकी मंदिर मुरादगंज एवं श्री हनुमान मंदिर नईगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि हमारा भारत और सनातन, धर्म, संस्कृति आदि हमें सर्वधर्म का आदर करने को प्रेरित करता है। वहीं अपने सनातन, धर्म, संस्कृति की सुरक्षा हेतु हमें संगठित रहने का भी मार्ग प्रशस्त करता है। कन्या पूजन करने से नवदुर्गा प्रसन्न होकर राष्ट्र को खुशहाली का आशीर्वाद देती है।
इसी क्रम में तमाम जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने बताया कि नवरात्र एवं विजयदशमी  सनातनियों की परम्परा में धार्मिक और बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इसे धर्म की विजय और विधर्मियों का नाश होने का पर्व है। वेद, पुराण, गीता, रामायण आदि उपनिषद अन्य धार्मिक दृष्टांत देखने को मिलता है कि हमारे ऋषि, मुनि सहित आराध्य देवी—देवता धर्म को सुरक्षित, विधर्मियों का सर्वनाश हेतु अपने हाथों में शस्त्र धारण किये रहते थे, इसलिये हम सनातनियों को भी संकल्पित होकर शास्त्र के साथ शस्त्र पूजन करना भी आवश्यक हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!