Trending

Jaunpur News : ​फेसबुक पर माता दुर्गा के बारे में अपशब्द लिखने पर मुकदमा दर्ज

टीम संचार सेतु

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेशानुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लेख लिखने एवं अश्लील चित्र प्रकाशित करने पर जौनपुर के साइबर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। समाजसेवी चंद्रमणि पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुये विजय कुमार नामक यूजर द्वारा फेसबुक पर लिखे आलेख एवं प्रकाशित चित्र पर आपत्ति दर्ज कराई है। यूजर ने माता दुर्गा की एक अश्लील फोटो पोस्ट की है। इसके अलावा उसने एक आलेख लिखा है जिसमें उसने माता जी के विषय में एक झूठी और तथ्यहीन कहानी लिखते हुए अनावश्यक रूप से बार—बार अपशब्दों का प्रयोग किया है। साथ ही समाज के दो वर्गों के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनको आपस में लड़ाने के लिए प्रयास किया गया है। इस समय चल रहे नवरात्र पर समाज में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से यह अपराध किया गया है। समाज में विद्रोह पैदा करके देश की एकता और अखंडता को खुली चुनौती दी गई है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 173, 196, 197, 298, 299, 302, 67 के तहत मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!