Trending

Jaunpur News : ​डीजी एवं एडीजी ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केन्द्र पर बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के डीजी एवं एडीजी द्वारा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। केंद्र पर पहुँचे डीजी डॉ. संजय सिंह एवं एडीजी डॉ. परमिंदर सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण करतें हुए अनुसंधान द्वारा लगाए गए शंकर धान 37 की प्रजातियों का अवलोकन कर सराहना किया। उन्होंने केंद्र पर स्थापित मदर आर्चर्ड और हाइटेक नर्सरी में तैयार विभिन्न सब्जियों के पौधों की जानकारी लेते हुए अपना सुझाव दिया। उन्होंने जौनपुर की नेवार मूली की प्रजातियां केंद्र पर स्थापित कर उसका चयन किया। उन्होंने कहा कि इससे इस प्रजाति के बीज का बढ़ावा दिया जा सकेगा। अधिकारियों ने विलुप्त हो रही प्रसिद्ध मक्के की प्रजाति के सरंक्षण करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं प्रक्षेत्र प्रबन्धक अमित सिंह मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!