Jaunpur News : ​दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर हुआ कार्यक्रम

रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के सिरौली ग्राम पंचायत स्थित गौरीपुर में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। बूथ संख्या 103 पर अशोक तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया। साथ ही पौधरोपण भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष श्री जायसवाल ने दीनदयाल जी के योगदान को याद करते हुये कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख नेता थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। यह सिद्धांत भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। कार्यक्रम में उनकी विचारधारा को याद किया गया। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महामंत्री शशिकांत सिंह, बूथ अध्यक्ष अरुण दुबे, उमेश सिंह, संजीत दुबे, राजन तिवारी, तीर्थराज यादव, जीत नारायण तिवारी, अतुल तिवारी समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post