Trending

Jaunpur News : ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आवास पुलिस छावनी में तब्दील

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का रायबरेली में भाजपाइयों द्वारा रास्ता रोके जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन पर विरोध प्रदर्शन के लिए जा ही रहा था तभी भारी संख्या में स्थानीय पुलिस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद सिंह के सुजानगंज आवास पर पहुंचकर घेराबंदी कर कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। डा. सिंह का थानाध्यक्ष सुजानगंज से तीखी बहस हुई। जिलाध्यक्ष गेट से बाहर निकलना चाहे तो पुलिस ने जबरन रोक दिया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जमीन पर गिर गये। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमें यह अधिकार देता है कि हम अपनी आवाज उठा सके किंतु कांग्रेसियों के आंदोलन से डरी और भयभीत मोदी-योगी की सरकार दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। वोट चोरी के दम पर बनी सरकार को हम कांग्रेस के लोग उखाड़ फेंकेंगे। कांग्रेसियों की गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय है।
जिला सचिव इरशाद खान, सोशल मीडिया के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडेय, विनय मिश्रा आदि को पुलिस ने गिरफ्तार करके हाउस अरेस्ट किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!