Jaunpur News : ​सीमा चक्रवाल बनीं तीज क्वीन

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा हरितालिका तीज पर तीज महोत्सव का आयोजन हुआ जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों के माध्यम से महिलाओं ने तीज का आनंद उठाया। अध्यक्षता आराधना सिंह ने किया। अंजना सिंह एवं यवनिका सिंह विशेष अतिथि रहीं। दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से शुभारम्भ हुए इस समारोह में लियो वर्णिका आनंद ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। संचालन पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंह ने किया। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक लोक गीत प्रस्तुत करके सनातन संस्कृति की झलक दिखाई। इसके बाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इसमें ग्लास सरप्राइज: शोभा सिंह (प्रथम), नीतू (द्वितीय), पेपर क्विज में जूही सिंह (प्रथम), नीतू सिंह (द्वितीय), माला पहनाओ में प्रिया सिंह (प्रथम), बबीता जायसवाल (द्वितीय), मीनार बनाओ में बबीता जायसवाल (प्रथम), प्रिया सिंह (द्वितीय), मेंहदी प्रतियोगिता में वंशिका सिंह (प्रथम), सीमा चक्रवाल (द्वितीय), पूजा श्रीवास्तव (तृतीय), दुल्हन ड्रेसअप में रजनी साहू (प्रथम), प्रिया सिंह (द्वितीय), साक्षी टंडन (तृतीय)ख् श्रृंगार थाली में शिल्पी जायसवाल (प्रथम), उषा (द्वितीय), शिल्की श्रीवास्तव (तृतीय),
सोलो डांस में गायत्री जायसवाल (प्रथम), प्रिया सिंह (द्वितीय), शिल्की श्रीवास्तव (तृतीय), हरियाली तीज क्वीन् में सीमा चक्रवाति अव्वल रही। निर्णायक मंडल में नूपुर श्रीवास्तव, बबीता चौबे व मधुलिका अस्थाना शामिल रहीं। संयोजक शिल्पी जायसवाल एवं नीलम जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नीतू सिंह, वंशिका, सीमा चकवाल, रजनी साहू, शोभा सिंह, प्रिया सिंह, साक्षी टंडन, किरण सेठ, उषा मोदनवाल, शांभवी सिंह, आस्था सहाय, सीमा सहाय, मृदुला सिंह, गायत्री जायसवाल, शिल्की श्रीवास्तव, सुधा बैंकर, सुषमा सोनकर, निशा कनौजिया, पूजा श्रीवास्तव, सरिता मंगलानी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم