Trending

Jaunpur News : ​जेसीआई युवा ने स्लो बाइक व स्कूटी रेस का किया आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा अध्यक्ष अवनीश केशरवानी की अध्यक्षता में नगर पालिका में जेसी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सप्ताह प्रायोजक दुर्गा सिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से किया गया। सर्वप्रथम सप्ताह संयोजक श्रेयष जायसवाल एवं स्वतंत्र मौर्य ने जेसीआई सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दी। तत्पश्चात स्लो बाइक एवं स्कूटी रेस का आयोजन हुआ जिसमें 20 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में मो. इश्तियाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिक्की मुमताज द्वितीय एवं इरफान मंसूरी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष 2020 आलोक सेठ एवं श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही जेसीआई युवा द्वारा विजेताओं को क्रमशः 2100 रूपये, 1100 रूपये एवं 500 रूपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि राम सूरत मौर्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी एवं जेसीआई युवा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हर सामाजिक कार्य में शहर को अग्रणी बनाती है और निरंतर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि आलोक सेठ ने कहा कि आए दिन सड़कों पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएँ होती हैं। ऐसे में स्लो रेस से यह संदेश मिलता है कि वाहन हमेशा नियंत्रित एवं धीमी गति से चलाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार जायसवाल ने भी जेसीआई युवा की सराहना की। साथ ही सभी विजेताओं को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन सप्ताह सह-संयोजक प्रभात भाटिया ने किया। सचिव राहुल प्रजापति ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल निदेशक सेनेटर गौरव सेठ, मंडल अधिकारी आकाश केशरवानी, नयन श्रीवास्तव मोहित, हर्षित केशरी, सत्यम साहू, सर्वेश सिंह, अभिषेक बैंकर, रिंकू मौर्य, पुष्कर जायसवाल, देवांश केशरवानी, रजनीश केशरवानी, आशीष निषाद आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!