Trending

Jaunpur News : प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता अयोध्या में

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में होगा। उक्त के क्रम में जौनपुर के सब-जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 4 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी ही 7 अक्टूबर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रातः 9 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी चन्दन सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!