Trending

Jaunpur News : ​प्रेमिका की जिद पर झुके दो परिवार, मंदिर में हुई शादी

टीम संचार सेतु

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी दूसरे गांव निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने तीन दिन पहले पहुंचा था। जहां पर प्रेमिका के परिजन पहले से सतर्क थे तथा प्रेमी को पकड़ लिया। हालांकि सूचना पर प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान प्रियंका प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। जिस पर दोनों परिवारों को झुकना पड़ा और सोमवार को शादी नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के बंजारेपुर शिव मंदिर पर संपन्न हो गई। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी घर चली गई।
भदेवरा गांव निवासी खुशिहाल राजभर का प्रेम प्रसंग आरा गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। शुक्रवार की रात खुशिहाल अपनी प्रेमिका से मिलने आरा गांव चला गया। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस बात की सूचना लगने पर भदेवरा गांव निवासी समाजसेवी सत्यानंद चौबे परिजनों के साथ आर गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। जहां प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। क्योंकि प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग थे। इसलिए पुलिस ने समझा बुझा कर दोनों के परिजनों को विवाह हेतु राजी किया तथा एक हलफनामा बनवाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। समाजसेवी सत्यानंद चौबे के प्रयासों से सोमवार को  खुशिहाल की शादी उसकी प्रेमिका से हो गई तथा वह खुशी-खुशी प्रेमिका को लेकर अपने घर चला गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!