Trending

Jaunpur News : शहर कोतवाली में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा लोगों की शिकायतों को सुना गया। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने शहर कोतवाली पर शिकायतों का समाधान किया। इस दौरान उनके समक्ष भूमि पर अवैध कब्जा, मार्ग से संबंधित और पैमाईश आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीन विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जिससे फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने थाने का निरीक्षण किया जहां आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये जनरल डायरी, सीसीटीएनएस सहित अन्य दस्तावेजों के संबंध में जानकारी लिया। साथ ही कम्प्यूटर सिस्टम पर इसका अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!