Jaunpur News : ​खड़े आटो में कार ने मारी टक्कर, दो घायल, चालक फरार

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा स्थित बादशाही पेट्रोल पंप के पास सोमवार को खड़ी ऑटो में तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया। बताया गया कि मूल रूप से आजमगढ़ के निजामाबाद निवासी नौशाद जो अपनी ससुराल में रहता है, परिवार के साथ ऑटो से अपनी बेटी को उसके घर शाहगंज छोड़कर वापस अपने ससुराल शिवपुर वाराणसी जा रहा था। रास्ते में उक्त स्थान पर ऑटो खड़ा कर पेशाब करने के लिए उतरे थे तभी पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सद्दाम (20), निशा बानो (18) घायल हो गये जबकि नौशाद, उनकी पत्नी जायशा खातून और बेटा सहजान अली ऑटो से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गये। कार चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश भी शुरू कर दिया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post