Jaunpur News : ​किसानों को आज केवल नारों में किया जाता है याद: अजीत

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय बाजार के तिराहे पर स्थित ऐतिहासिक महात्मा गांधी पार्क में किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। धरने में लगभग 4 दर्जन किसान सुबह 11 बजे से अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। किसान अपने हाथों में लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर बैठ "पुलिस तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, एनएचआई के सलाहकार पुलिस और सरकार" जैसे विरोध के जानकार नारे लगाए नारों से समूचा बाजार गुंजमान हो उठा।
इस बाबत अजीत सिंह ने कहा कि पुलिस के तानाशाही रवैया को लेकर आज हम किसान क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन का कर रहे हैं। ये अनिश्चिकालीन धरना है। जब तक पुलिस के द्वारा लगाए गए मुकदमे वापस नहीं होते व राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे दुर्घटना की रोकथाम नहीं किया जाता है तब तक धरना चलता रहेगा, क्योंकि अभी तक दुर्घटना में लगभग छ सौ लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि हमारा डोभी क्षेत्र लोगों के स्वागत के लिए जाना जाता है और आज डोभी क्षेत्र के लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों की बॉडी को उठाता है। ऐसी परंपरा कहीं न कहीं डोभी की गरिमा को तार—तार कर रही है। किसानों को केवल आज के दिनों में नारों में याद किया जाता है कि जय जवान जय किसान असल में जवान व किसान कैसी जिंदगी जी रहे हैं अधिकारी क्या जाने?
प्रदर्शनकारियों में सुजीत सिंह, रोहित सिंह, जोगिंद्र पूर्व प्रधान, चंद्र प्रकाश, विवेक यादव, संतोष राम, विजय शंकर, रोशन यादव, राज बहादुर आदि प्रमुख रहे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अरविंद पाण्डेय एवं संचालन जय प्रकाश राम ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post