Trending

Jaunpur News : ​धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस

टीम संचार सेतु

जौनपुर। मानव सेवा के प्रति समर्पित सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर वन विहार रोड रामरायपट्टी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु, गुरूपद संभव राम व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। महाप्रभु के जयकारे से परिवेश गुंजायमान हो उठा।
शाखा परिसर में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि डॉ अजय सिंह ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानने, असहाय एवं उपेक्षित लोगों की सेवा, महिलाओं के प्रति मातृभाव, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की और 19 सूत्रीय कार्यकमों का निर्धारण किया था। समूह के अध्यक्ष गुरुपद बाबा की देख—रेख में संस्था अपने उद्देश्यों की पूर्ति ओर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उनकी प्रेरणा से संस्था ने मानव सेवा के अनेक कीर्तिमान स्थापित किया है।
इसी क्रम में डा. तेज प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, चन्द्रमणि पांडेय, विनोद सिंह, अजीत प्रताप सिंह आदि वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके पहले पुजारी तेज बहादुर सिंह ने सफल योनि का पाठ किया। मुख्य अतिथि ने सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन किया जिसके बाद मंगलाचरण गिरीश चंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विनय सिंह, संचालन बृजभूषण सिंह तथा आभार शाखा मंत्री डॉ अरविंद सिंह ने ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, शिवपूजन सिंह, रमेश सिंह, अजीत सिंह एडवोकेट, विकास सिंह, प्रमोद जायसवाल सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!