Trending

Jaunpur News : ​पीडीए कलश यात्रा कांवड़ियों का त्रिलोचन महादेव में हुआ स्वागत

टीम संचार सेतु

जलालपुर, जौनपुर। त्रिलोचन महादेव बाजार में हरिद्वार हरकी पौड़ी से 51 लीटर जल उठाकर चले गौरव यादव भोले, सावन वाल्मीकि, अवधेश भोले, आशा यादव, अतुल यादव, अष्ट विनायक यादव भदोही वाले‌, अजीत भोले, अशोक कुमार ने बरेली, लखनऊ से होते हुये त्रिलोचन महादेव धाम पहुंचे जिनका त्रिलोचन महादेव बाजार में भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों को शुद्ध भोजन एवं मिष्ठान कराने के बाद काशी विश्वनाथ वाराणसी के लिये रवाना किया गया। इस अवसर पर सपा ब्लाक अध्यक्ष शिवचन्द यादव, सुभाष चन्द्र यादव, अशोक सिंह, दीनानाथ यादव, अतुल राय, विजय राजभर, मुन्ना अग्रहरि, राजेन्द्र राजभर, भरत यादव सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!