Jaunpur News : ​बड़े मंगलवार को शिव धाम बेलवाई में लगी भक्तों की भीड़

शाहगंज, जौनपुर। शिव धाम बेलवाई चार जिलों की सीमाओं पर बसा एक दिव्य और प्राचीन पौराणिक स्थल है। अयोध्या और काशी के बीच स्थित, चार सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ और जौनपुर की सीमाओं को स्पर्श करता शिवधाम बेलवाई जहां विराजमान हैं स्वयंभू श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव। यह कोई साधारण शिवलिंग नहीं, बल्कि धरती को चीरकर स्वयं प्रकट हुआ वह शिवलिंग है जिसे मानव ने नहीं, बल्कि प्रकृति और परमतत्त्व ने स्थापित किया है। इस कारण से इन्हें "स्वयंभू महादेव" भी कहा जाता है। इस पावन धाम की विशेषता सिर्फ इसका प्रकट रूप ही नहीं, बल्कि इसकी सिद्धपीठ के रूप में मान्यता भी है।
मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी हर कामना पूर्ण होती है। शिव धाम बेलवाई का वातावरण आज भी एक अलग ही दिव्यता और ऊर्जा से परिपूर्ण है जो हर भक्त के मन को शांति और शक्ति प्रदान करता है। वैसे सावन माह में पूरे माह मेला चलता है। वहीं इसी प्रांगण में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर भी है जहां नागपंचमी के बाद पड़ने वाले बड़े मंगलवार को भक्तगण हनुमान जी का दर्शन करते है और लड्डू तथा रोट चढ़ाते है। मंदिर के पुजारी रामाज्ञा दूबे ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की भीड़ हो गई थी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم