Trending

Jaunpur News : ​एसपी ने मीरगंज थाने का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

मीरगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने थाना मीरगंज का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों जैसे गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर और जनसुनवाई रजिस्टर की गहन जांच की। इस दौरान थाने की संरचनात्मक व्यवस्था, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय और मंदिर परिसर की साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों से उनकी जिम्मेदारियों और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि महिला शिकायतों के निस्तारण के साथ फीडबैक प्रक्रिया को भी प्रभावी रूप से लागू किया जाय। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि थाने के सभी अभिलेख समय-समय पर अपडेट हों, परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और गश्त व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाय। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!