जौनपुर। खुटहन ब्लाक अंतर्गत इमामपुर बाजार में आराजी नं. 249 जिसका पुराना नम्बर 125 के नाले की सफाई न होने से बारिश में बदहाल स्थिति पैदा हो जाने की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा के नेतृत्व में कई लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिए। लिखित शिकायत के रूप में मांग किए कि इमामपुर बाजार होते हुए इमामपुर बॉर्डर (पुलिया) तक कच्ची नाला पर कई जगह अतिक्रमण हुआ है और नाला में जंगली पौधा, घुर सहित अन्य चीज जाम हो जाने से पानी के निकासी गांव से बाहर नहीं हो पा रही है, इसलिए तत्काल नाला की सफाई करना और नाला से अतिक्रमण को हटाना अत्यंत महत्वपूर्ण और जरूरी है जिससे अत्यधिक बरसात होने पर गांव से नाला होते हुए पानी नदी में निकल जाए। श्री वर्मा ने कहा कि अगर नाला की सफाई नहीं होता है तो बरसात से होने वाली गांव में हानि की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी व जिला प्रशासन के ऊपर होगा। बरसात बहाव के पानी का समस्या बहुत जटिल है।
अविरल सिंह अधिवक्ता, विपिन वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, मंगल तिवारी, बृजेश अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, राम आसरे, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कब्जेदार नाला का मुआयना करते हुए आक्रोश व्यक्ति किया। साथ ही कहा कि अगर जल्द नाला का सफाई नहीं किया जाता है तो हम सब आंदोलन करने में बाध्य होंगे। इस अवसर पर शिव प्रसाद कनौजिया पूर्व प्रधान, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, रामजीत गौतम, सूबेदार गौतम, अशोक गौतम, प्रेमचंद अग्रहरि, रामहित प्रजापति, शंकर, रितेश अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।Jaunpur News : क्या किसी अप्रिय घटना के इंतजार में हैं खण्ड विकास अधिकारी?
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment