Trending

Jaunpur News : प्रदेशस्तरीय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल एवं सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता बाराबंकी में

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय समन्वय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 सितम्बर तक बाराबंकी में किया जायेगा। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर की सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 23 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ी ही 25 अगस्त को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में प्रातः 8.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2011 या उसके बाद की होनी चाहिये।
इस आशय की जानकारी देते हुये जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय समन्वय सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त से 7 सितम्बर तक पीलीभीत में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के सब-जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 25 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ी ही 29 अगस्त को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में अपरान्ह 2 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। सब-जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2012 या उसके बाद तथा 31 दिसम्बर 2013 तक या उसके पूर्व का होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!