Trending

Jaunpur News : ​30 सितम्बर तक चलने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य प्राधिकरण लखनऊ एवं अनिल वर्मा प्रथम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। इस मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले आपसी सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित किये जायेंगे। वादकारीगण एवं अधिवक्तागण अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को मध्यस्थता हेतु सुलह-समझौता केन्द्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर में संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर उक्त अभियान का लाभ उठायें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!