Trending

Jaunpur News : ​सरकार के घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सहयोग करेंगे पेंशनर्स

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने पेंशनर्स समस्याओं पर प्रदेश स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्य क्रम से सदस्यों को अवगत कराते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा पेंशनर्स समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता पर बडे संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही आजादी के उपलक्ष्य में सरकार के घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में पेंशनर्स को सहयोग करके अपने अगल—बगल सभी घरों पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।
बैठक में वक्ताओं ने संसदीय समिति द्वारा संस्तुत पेंशनर्स की उम्र पर क्रमश: 65, 70 एवं 75 वर्ष पर क्रमशः 5, 10 एवं 15 प्रतिशत की मूल पेंशन वृद्धि को तत्काल स्वीकृत करने, पेंशन राशिकरण की वसूली 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने, दीन दयाल उपाध्याय कैसलेश चिकित्सा को इनडोर की भाँति आउटडोर चिकित्सा पर लागू करते हुए प्रभावी रूप से लागू किए जाने सहित सभी लम्बित मांगों को शीघ्र निस्तारित करने की मांग की गयी।
इस अवसर पर ओंकार नाथ मिश्र, राजपति विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, नन्दलाल सरोज, शम्भूनाथ यादव, रामसूरत यादव, नरेन्द्र त्रिपाठी, शेषनाथ सिंह, गोरखनाथ माली, डा. आशाराम, पारसनाथ यादव, कंचन सिंह, विक्रमादित्य यादव, राम अवध लाल श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह, अजय सिंह, इं. प्रमोद सिंह, दशरथ राम, रमाशंकर निषाद, मंजू रानी राय, लालजी, भानु प्रताप श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!