Trending

Jaunpur News : ​त्योहारों को लेकर जिला शान्ति समिति की हुई बैठक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर आगामी त्यौहारों श्री गणपति पूजा एवं ईद-ए-मिलाद (बारावफात) को शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ मनाये जाने की अपील की गयी। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे तथा जुलूस मार्ग पर सभी जर्जर तार बदल दिये जायं। उन्होंने ईओ को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान निराश्रित गोवंश सड़क पर न दिखे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोतवाली के पास स्वास्थ्य कैंप और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर मजिस्ट्रेट को सिविल डिफेंस की स्थापना करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने निर्देश दिया कि त्यौहारों को प्रेम और भाईचारा के साथ मनाया जाय और सभी समुदायों में समन्वय स्थापित रहे। असामाजिक तत्वों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने गणेश पूजन को लेकर भी सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी कर लेने के निर्देश दिये। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद निर्देशित किया कि विसर्जन कुण्ड की तैयारी सुनिश्चित कर ले। आगामी त्यौहारों को देखते हुए सड़कों पर गड्ढों को समय से ठीक कर लिया जाय, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया कि त्यौहारों के पूर्व स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक अवश्य करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, समस्त नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारी, डीपीआरओ सहित जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!