Trending

Jaunpur News : ​राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जेसीआई जौनपुर के कार्यों को सराहा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर की जौनपुर की आधिकारिक यात्रा शिराजे हिंद जौनपुर की धरती पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा का स्वागत जेसीआई के परमानेंट प्रोजेक्ट जेसीज चौराहे पर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने ढोल—नगाड़ा के साथ बुकें देकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जोन ऑफिसर संदीप पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, संतोष अग्रहरि, सौरभ बरनवाल, अजयनाथ, सचिव सतीश जायसवाल आदि प्रमुख रहे।
स्वागत के पश्चात अतिथियों ने मल्टी एल.ओ. कार्यक्रम को संबोधित किया जहां जेसीआई अध्यक्ष ने वर्ष पर्यन्त किए गए कार्यों का संक्षिप्त रिपोर्ट सदन के सामने रखा जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना की कार्यक्रम का संचालन अंजनी प्रजापति ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व आलोक सेठ मंडल अधिकारी संदीप पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, सचिव सतीश जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सौरभ सेठ, ज्योति श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, दीपा सेठ, विनायक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
तत्पश्चात तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज राजेपुर में स्मार्ट क्लास का अनावरण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया। साथ ही अतिथियों ने एक वृक्ष मां के नाम लगाया। सभी का स्वागत विद्यालय प्रबंधक और जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया। इसके पश्चात जेसीआई जौनपुर का परमानेंट प्रोजेक्ट जेसी बालवाड़ी स्कूल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पौधरोपण किया। स्कूल का निरीक्षण भी किया जिसके बाद उन्होंने स्कूल की सराहना करते हुये जेसीआई जौनपुर द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम की प्रशंसा किया। मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा ने जेसीआई जौनपुर के पूरे वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए जौनपुर के स्वागत की सराहना किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के जौनपुर आगमन के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा किया। अतिथियों को बताया कि जेसीआई जौनपुर मंडल की सबसे पुरानी संस्था है जो अपने विशेष स्वागत के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव सतीश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!