जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा 'बोन एंड जॉइंट वीक' के उपलक्ष्य में विशेष निःशुल्क हड्डी रोग (ऑर्थाेपेडिक) चिकित्सा शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम जौनपुर में हुआ। यह शिविर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित था जो अस्थि रोगों से पीड़ित हैं और जिन्हें नियमित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं।
इस सेवा कार्य का आयोजन रोटरी इंटरनेशनल मण्डल 3120 के 'बोन एंड जॉइंट प्रोजेक्ट' के अंतर्गत इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का संचालन प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव (एम.एस. ऑर्थो) एवं अनुभवी दुर्गा सिटी हॉस्पिटल के अनुभवी स्टाफ ने किया। जाने—माने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव ने शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच किया तथा उन्हें हड्डी रोगों से संबंधित आवश्यक चिकित्सीय सलाह और परामर्श दिया। डॉ. यादव ने क्लब का सराहना करते हुए रोटरी द्वारा आयोजित यह सेवा शिविर वरिष्ठ नागरिकों के लिए न सिर्फ स्वास्थ्य लाभदायक सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाला रहा।शिविर में आये वरिष्ठ नागरिकों की हड्डियों से संबंधित विभिन्न जाँचें जैसे यूरिक एसिड टेस्ट, बीएमडी (हड्डी घनता जांच), एक्स-रे, फिजियोथेरेपी परामर्श आदि पूरी तरह निःशुल्क की गईं। साथ ही आवश्यक मल्टीविटामिन इंजेक्शन एवं अन्य दवाओं का भी मुफ्त वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी तथा सचिव डॉ. बृजेश कनौजिया (ईएनटी गोल्ड मेडलिस्ट) ने किया। उन्होंने शिविर में आये चिकित्सकों, अतिथियों एवं सेवा में लगे सभी स्वयंसेवकों का हृदय से स्वागत करते हुए सेवा की भावना को रोटरी क्लब की पहचान बताया। शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष श्याम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, डॉ. सलिल श्रीवास्तव (नवजात शिशु एवं हृदय रोग विशेषज्ञ), संजय जायसवाल, वृद्धाश्रम जौनपुर के प्रबंधक रवि चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment