Trending

Jaunpur News : ​विद्यालयों के अवैध संचालन पर बीईओ सख्त

टीम संचार सेतु

दो शिक्षण संस्थानों पर गिरी गाज
जौनपुर। जनपद में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने अमान्य विद्यालयों के निरीक्षण अभियान के तहत दो शिक्षण संस्थाओं पर कार्यवाही की गयी है जो मान्यता से अधिक कक्षाओं का अवैध रूप से संचालन कर रही थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां शीतला गुरुकुल नेवादा ईश्वरी सिंह को केवल कक्षा 5 तक की मान्यता प्राप्त थी जबकि विद्यालय में कक्षा 12 तक पठन-पाठन कार्य अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। जांचोपरांत उच्च कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से बन्द कराया गया। इसी क्रम में 'शिवशक्ति पब्लिक स्कूल', जिसे केवल कक्षा 6 से 8 तक संचालन की अनुमति थी, को भी मान्यता की सीमा से अधिक गतिविधियों के चलते बंद करा दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य विद्यालय भी इसी प्रकार का अवैध संचालन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!