Jaunpur News : ​तुलसी मानस पंच तंत्र अवार्ड से विभूषित किये गये श्रीप्रकाश शुक्ला

सुजानगंज, जौनपुर। पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास के अवतरण दिवस थाणे मुंबई में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस प्रयास सेवा संस्थान द्वारा गंगूबाई शिंदे हाल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान तुलसी मानस पंच तंत्र अवार्ड विभूति-2025 सम्मान से सुजानगंज ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विक्रांत और प्रख्यात विचारक नम्रता सीताराम देशमुख को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी समर्थ रामदास जी महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, उद्योगपति सुरेंद्र शुक्ल, पंकज मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय, गिरीश गोपालन, शैलेश सिंह, भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले, वरिष्ठ पत्रकार नारायण तिवारी, अभय मिश्र, धर्मेन्द्र पांडेय, पंकज पांडेय सहित तमाम गणमान्य उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post