Jaunpur News : कटघरा में दस रोजा मजलिसों का हुआ आयोजन

जौनपुर। नगर के कटघरा मोहल्ले में स्थित नसीर हाउस में एक से दस सफर तक मुनाक़िद होने वाली मजलिसों को शिराजे हिंद जौनपुर के उलेमा व ज़ाकेरिन ने खिताबत किया जहां हज़रत इमाम हुसैन अ. स और उनके खानदान और इमाम हुसैन के साथियों की कर्बला के मैदान में 3 दिन की भूख व प्यास में दी गई शहादत को याद किया। वाक़े ए कर्बला के बाद इमाम हुसैन के खानदान को गिरफ्तार करके जिस तरह कर्बला से कुफ़ा और शाम (सीरिया) ले जाया गया। यज़ीद की फौज ने बहुत जुल्म किये। उन सब पर ज़ाकेरिन ने रोशनी डाली। इमाम हुसैन की बहन हज़रत जैनब और इमाम हुसैन के बेटे इमाम ज़ैनुल आबेदीन का हर मजलिस में खुसूसी ज़िक्र हुआ। दस सफर को इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना की शहादत की मुनासेबत से आखिरी मजलिस में शबिहे ताबूत सकीना व शबिहे अलम हज़रत अब्बास नसीर हाउस से बरामद हुआ।
जुलूस अंजुमन बज़्म—ए—अज़ा कटघरा के हमराह कर्बला कटघरा पहुंच कर खत्म हुआ नसीर हाउस के अशर ए मजलिस में पहली मजलिस को डॉ सैयद कमर अब्बास, दूसरी को मौलाना आबिद आग़ा खान, तीसरी को सैय्यद असलम नकवी, चौथी को मौलाना उरूज हैदर खान, 5वीं को मौलाना हसन अकबर खान, छठी को मौलाना सैयद सलमान अली, सातवीं को मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी ने, आठवीं को मौलाना तनवीर हैदर खान, नवीं को जनाब सैय्यद असलम नकवी और दसवीं व आखिरी मजलिस को सैय्यद मोहम्मद हसन ने खिताब किया।
इन मजलिसों में सोज़ख्वानी महताब हुसैन व हमनवा ज़ाकिर हुसैन रिज़वी व हमनवा ने की। पेशख्वानी खुमैनी अफ़ाकी, शाहिद हुसैन तल्ख़ जौनपुरी, ज़ाकिर जौनपुरी, मोहम्मद मूसा खान, ज़ाकिर ज़ैदी, मोनू मास्टर, असकरी खान आदि ने किया। सभी मजलिसों की निज़ामत तालिब रज़ा शकील एडवोकेट ने अंजाम दिया। अशरे के कन्वीनर सैय्यद अहसन रिज़वी नजमी व उनके बेटे अहमद रिज़वी ने तमाम हाज़ेरीन ए मजलिस का शुक्रिया अदा किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post