Trending

Jaunpur News : फलदार पौधा लगाकर प्रधान ने पेश की नजीर

टीम संचार सेतु

सिरकोनी, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के भगरी गांव के प्रधान सुनील कुमार ने अपने ग्राम पंचायत में 500 फलदार पेड़ लगवा कर एक नजीर पेश किया। उनके इस कार्य की लोगों ने सराहना किया। ज्ञात हो कि ब्लॉक मुख्यालय से भगरी गांव के लिए लगभग एक हजार पेड़ लगवाने के लिये आया था जिसमें शीशम, जामुन, अमरूद, सागवान आदि के पेड़ थे। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने उक्त एक हजार पेड़ को ग्रामीणों को देकर उसे लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने अपने पास से पौधशाला से 500 फलदार पेड़ मंगवाया जिसमें आम, लीची, कटहल, चीकू और नींबू का पेड़ थे। इन सभी को गांव के सार्वजनिक जमीन पर लगवाया। प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि इतने संख्या में पेड़ लगवाने से गांव में फलदार पेड़ हो जायेंगे जिससे आने वाले समय मे लोगो को फायदा मिलेगा। फलदार पेड़ लगाने से लोग जागरूक होंगे। चीकू और लीची के पेड़ से व्यवसाय होगा। पौधरोपण के दौरान गांव के तमाम सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!