Jaunpur News : ​महंगाई से कई गुना ज्यादा बढ़ा है भ्रष्टाचार का रेट: लाल बिहारी

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित फौजदार इंटर कॉलेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में आए नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और विधायक रागिनी सोनकर ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कहा कि महंगाई से कई गुना ज्यादा रेट भ्रष्टाचार का बढ़ा है जबकि मुख्यमंत्री जी प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति की बात कहते हैं। एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि मैं 15 वर्ष तक अधिवक्ता रहा हूं। उस समय 10 या 5 हजार काम के आधार पर थाने तहसील में लिया जाता था। अब 50 हजार से कम नहीं लिया जाता है। सरकार द्वारा जारी बजट की कापी का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में 14 वर्ष पहले भी 80 करोड़ गरीब परिवार फ्री राशन लेते थे और आज भी ले रहे हैं जबकि भाजपा सरकार देश में जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार की बात कहती है। पांच लोग भी गरीबी रेखा से ऊपर नहीं उठे हैं जिस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना हजारे ने आंदोलन किया और कांग्रेस सरकार चली गई। भाजपा आते ही लोकायुक्त का मुद्दा ही खत्म हो गया। शिक्षा स्वास्थ्य जो जनता का मौलिक अधिकार है उसमें सरकार घाटा फायदा देखकर विद्यालय बंद कर रही है और पेपर लीक होने से नौकरी नहीं मिल पा रही है। बेरोजगार युवा जीविका चलाने के लिए परेशान हैं। विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि यह भ्रष्टाचारी सरकार है। इसमें अधिकारी तानाशाह हो गए हैं। जौनपुर में दुर्घटना में हुई तीन मौत पर 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग उठाई है। प्रेस वार्ता में उक्त दोनों जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, वरिष्ठ नेता पंधारी लाल यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार दूबे मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post