Trending

Jaunpur News : श्रीराम जानकी मठ से निकली भव्य कांवड़ यात्रा

टीम संचार सेतु

मीरगंज, जौनपुर। श्रावण मास पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीराम जानकी मठ करियांव से एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु और सैकड़ों बालहंसों की टोली शामिल हुई। इस यात्रा का नेतृत्व स्वामी आत्मानंद सरस्वती, संजय सिंह और समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने किया।

बारिश की फुहारों के बीच दिखा भक्ति का जज्बा
यात्रा के दौरान बारिश शुरू हो गई लेकिन शिव भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश की फुहारों के बीच भी 'हर-हर महादेव' और 'शम्भो-शम्भो' के जयघोष से आसमान गूंजता रहा। ऐसा लग रहा था मानो प्रकृति भी इस भक्तिमय आयोजन का हिस्सा बन गई हो। मीरगंज बाजार में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और मिठाई बांटकर भक्तों का स्वागत किया।

प्राचीन दियांवा महादेव मन्दिर पर हुआ जलाभिषेक
इस दिव्य यात्रा का समापन प्राचीन दियांवा महादेव मंदिर पर हुआ जहाँ सभी श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। बारिश के बीच किया गया यह जलाभिषेक एक अनोखा और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक भक्ति का प्रतीक था, बल्कि इसने सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!