Jaunpur News : ​सावन के अन्तिम सोमवार पर 22वां विशाल भण्डारा आयोजित

शाहगंज, जौनपुर। श्रवण मास के अन्तिम सोमवार को नयी आबादी मोहल्ला के प्रयागराज मार्ग तिराहे स्थित महादेव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बीते 22 वषों से लगातार आयोजित हो रहे भंडारे में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन हुआ। वहीं शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां की प्रस्तुति ने सभी भक्तों का मनमोह लिया।
महादेव मंदिर के 22वां विशाल भंडारे में सुल्तानपुर से आये बालाजी ग्रुप सुप्रसिद्ध गायक कलाकार अतुल पांडेय, धीरज उपाध्याय, नंदनी कश्यप समेत कलाकारों की शानदार झांकियां रूद्रष्कम व शिव तांडव व भजन संध्या की प्रस्तुति ने हजारों की संख्या में मौजूद शिवभक्तों का मनमोह लिया। मंदिर के बगल चल रहे विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि लगातार जन सहयोग से चल रहे। विशाल भंडारे में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ रहता है। महादेव मंदिर पर श्रवण मास की हर सोमवार की पूर्व संध्या पर जलाभिषेक करने जाने वाले कांवरियों की भोजन की भी व्यवस्था मंदिर द्वारा किया जाता है। सावन के आखिरी सोमवार को महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं प्रशासन का भी सहयोग मिलता है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मौके पर मौजूद रहीं।
संस्था ने उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, सीओ अजीत सिंह चौहान कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, सियाराम अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, अमित अग्रहरि, किशन अग्रहरि, अंकुर श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, हर्ष अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि, जेपी सिंह, लाल बहादुर सोनी, कालीचरण अग्रहरि, मुकेश यादव, प्रियम अग्रहरि, दिव्यांशु, पिंटू अस्थाना, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post