Trending

Jaunpur News : राज्य कर्मचारियों के विभिन्न खेलों के चयन/परीक्षण की तिथि परिवर्तित

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन हेतु सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिए राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन विभिन्न खेलों- टेनिस, वाॅलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट व हाॅकी में किया जाना था। जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में समस्त उत्तर प्रदेश के साथ जनपद के इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 8 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से निर्धारित किया गया था। निदेशक खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से 1 अगस्त को सूचित किया गया कि जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय चयन परीक्षण का निर्धारित कार्यक्रम विधानसभा/विधान परिषद का 11 अगस्त से सत्र आहूत होने के कारण पूर्व निर्धारित तिथि में परिवर्तन किया जाता है। उक्त के अनुपालन समस्त सिविल सर्विस खिलाड़ी जनपद स्तरीय चयन/परीक्षण की नवीन तिथि 21 अगस्त में इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर आयोजित ट्रायल्स में प्रतिभाग करें। उक्त के साथ ही महासचिव उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन द्वारा खो-खो खेल को भी सम्मिलित कर लिया गया है। इच्छुक सीविल सर्विसेज खिलाड़ी खो-खो खेल में भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी चन्दन सिंह क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!