Trending

Jaunpur News : ​सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का हुआ जनपद आगमन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव  का रविवार को जनपद आगमन हुआ जिनका प्रदेश सचिव उषा जायसवाल की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाएं, बहनें, माताएं आदि टकटकी लगाये देख रही हैं कि उत्तर प्रदेश में माताओं—बहनों के लिये जो भी योजनाएं थीं, सभी लगभग ठप पड़ी हैं। तमाम जिलों में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटनाएं आम हो गयीं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दी गयी वूमेन पावर लाइन 1090 लगभग निष्किय पड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों को बंद करके लोगों को अशिक्षित बनना चाहती है, ताकि लोग सवाल नहीं पूछे कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी क्यों बेतहाशा बढ़ी हुई है? चिकित्सा के रूप में जिला चिकित्सालय में दवाइयां नहीं हैं। आये दिन भ्रष्टाचार के खुलासा हो रहा है, इसलिए अब 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। इस दौरान महिला सभा की तमाम पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और बुकें देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुशीला यादव, शिल्पा जायसवाल, पूनम यादव, प्रीति जायसवाल, रेखा सिंह, पिंकी गुप्ता, शिवांगी यादव सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!