Trending

Jaunpur News : ​उद्योग व्यापार मण्डल ने किया शोकसभा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

टीम संचार सेतु

शाहगंज। शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के पिता स्व. सत्यनारायण जायसवाल के निधन पर एक शोकसभा गोपाल मंदिर पुराना चौक में किया गया। शोकसभा में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज एवं व्यापार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सबसे पहले नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने पिताजी के चित्र के सामने दीपक जलाया और पुष्प अर्पण किया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान नगर के अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सभा को तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोदनवाल, महामंत्री सौरभ सेठ, अजय अग्रहरि, अतुल गुप्ता, प्रशांत जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर दीपक जायसवाल, संतोष सेठ, अमित जायसवाल, राममिलन मोदनवाल, आशीष बरनवाल, अश्विनी अग्रहरि, आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!