Trending

Jaunpur News : ​तिरंगा के सम्मान में अल्पसंख्यक समुदाय ने निकाली तिरंगा रैली

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अम्बेडकर तिराहा होते हुए गांधी तिराहे पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधा निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।
रैली में मदरसा जामिया मोमिया लिलवनात सिपाह, मदरसा रफीकुल इस्लाम गौराबादशाहपुर, मदरसा हकिमुउलूम बागेअरब सिपाह, जनककुमारी इण्टर कालेज, टी.डी. कालेज, बीआरपी इण्टर कालेज, मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, मदरसों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, दिव्यांगजन, स्कूली छात्र छात्राएं, एनसीसी कैडेट और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन विभाग द्वारा राष्ट्रध्वज के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पिंगली वेंकैया के सम्मान में शामिल रहे जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।
इस दौरान जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि आज जिला प्रशासन के तत्वाधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी है। "शिराज-ए-हिंद" के नाम से प्रसिद्ध जनपद के सभी नागरिक राष्ट्र के प्रति सम्मान रखते हैं। तिरंगा रैली में जनपद के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भव्य रैली में हिस्सा लिया। रैली में विशेष रूप से अल्पसंख्यक समूदाय के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकगणों ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सन्देश दिया कि हम सब एक है तिरंगे के सम्मान में सब कुछ न्यौछावर कर देंगे और तिरंगे के सम्मान की रक्षा करेंगे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि 13, 14 और 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएँ, यह उन वीरों के लिए सच्ची श्रद्धाजलि होगी जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। रैली में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन की सराहना करते हुए कहा कि जिस उत्साह और प्रेरणा के साथ दिव्यांगजन ने इस तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया है। यह इनकी जिजीवीषा और सकारात्मक ऊर्जा तथा देश प्रेम को प्रदर्शित करता है। इसी क्रम में वनवासी बस्तियों में भी तिरंगा रैली निकाली गयी और फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। हर तिरंगा अभियान अन्तर्गत हर घर स्वच्छता रैली निकाली गयी। साथ ही जनपद के परिषदीय विद्यालयों सहित समस्त विकास खण्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!