Jaunpur News : ​समाजवादी कुटिया में मनी वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती

जौनपुर। जनपद के धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित समाजवादी कुटिया में वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती मनायी गयी जहां उपस्थित कुटिया के बच्चों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद नित्य की तरह बच्चों को फल, दूध और बिस्कुट वितरित किया गया। वहीं फूलन देवी के जीवन संघर्ष और साहस की कहानियों से अवगत कराते हुये समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव एडवोकेट ने बताया कि किस प्रकार एक साधारण ग्रामीण महिला समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण और भेदभाव के खिलाफ डटकर संघर्ष किया और गरीब, वंचित एवं पीड़ित वर्ग की आवाज बनीं।
श्री यादव ने बताया कि फूलन देवी का जीवन आज भी निडरता, आत्मबल और न्याय के लिये संघर्ष की प्रेरणा देता है। इसी क्रम में इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने फूलन देवी के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं योग प्रशिक्षक वीरेन्द्र प्रताप यादव एवं सुजीत कुमार ने बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया। साथ ही बच्चे खुश होकर योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिये। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया के शिक्षक उमाशंकर यादव, श्रीचन्द जी, वीरेन्द्र जी, सुजीत कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post