Trending

Jaunpur News : ​सपाजनों ने पूर्व सांसद फूलन देवी को किया याद

टीम संचार सेतु

महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा बदलापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद फूलन देवी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयोजक प्रभारी श्याम नारायण बिन्द ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कहा कि फूलन देवी निषाद समाज की आन—बान थीं जो एक नारी शक्ति का प्रतीक हैं। आयरन लेडी के नाम से जानी जाती हैं।महिलाओं को उनके अनुसरण पर चलना चाहिए। वहीं उपस्थित मातृशक्ति व बच्चों को अंगवस्त्र, कलम, कापी वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, व्यवस्थापक विजय शंकर यादव, महेंद्र यादव, सिकंदर निषाद, राजेश निषाद, दिवाकर निषाद, अशोक निषाद, आजाद यादव, विकास यादव, सुरेश यादव, सुक्खू यादव, भोलाराम निषाद, विवेक यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!