Trending

Jaunpur News : ​तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया गया याद

टीम संचार सेतु

जौनपुर। तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न मंडलों में आयोजन हुआ। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत—प्रोत इस अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बंधवा बाजार से मीरगंज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्री निकाली गई। भाजपा व समाजसेवी आशीष सिंह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए।
यात्रा बंधवा बाजार से आरंभ होकर जगदीशपुर, गोधना, आगहूवा, भटहर, मीरपुर होते हुए मीरगंज शहीद राजेश बिंद और शहीद रामदुलारे सिंह के स्मारक पर उनकी मूर्ति पर पुष्य अर्पित कर यात्रा का समापन हुआ। अपने उद्बोधन में आशीष जी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। आजादी के लिए शहीद हुए जवानों को हम कभी भूल नहीं सकते।
इस अवसर पर जगदीश प्रताप सिंह, अखण्ड भारत सिंह, दीपक सिंह, सौरभ सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार जायसवाल, महेंद्र नाथ पटेल, आशीष वर्मा, आदर्श सिंह, कमलेश यादव, विकास अग्रहरि, सुंदरम सिंह, सत्यम सिंह, प्रेम सागर पटेल, अंकित जायसवाल, विकास गौतम, रामआसरे यादव, अफ़जल अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!