Jaunpur News : ​स्कूली बच्चों ने बनायी तिरंगा राखी, निकाली तिरंगा रैली

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम 2 से 15 अगस्त की अवधि में तीन चरणों में हर घर तिरंगा आयाजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त द्वितीय चरण 9 अगस्त से 12 अगस्त तक तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसमें विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में 4 अगस्त को जनपद के प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों, बच्चों द्वारा स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ—चढ़कर हिस्सा लिया।
जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा से संबंधित प्रतियोगिताएं और रंगोली प्रतियोगिता हुई। सभी परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा रैली से संबंधित राखी बनाने की प्रतियोगिताएं की गईं। बच्चों ने शिक्षकों की मदद से राखियां बनाई और कुछ विद्यालयों द्वारा सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों का आभार लिखकर डाक से राखी भी भेजी गई। तिरंगा रैली के दौरान बच्चों ने देश भक्ति गीत गाते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम, इंकलाब जिन्दाबाद नारे लगाये।
उक्त कार्यक्रमों में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने विकास खंडों के विद्यालयों में तिरंगा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी किया। विद्यालयों के बच्चों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति की भावना से सभी शिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक ओत—प्रोत रहे। यह हर घर तिरंगा कार्यक्रम का प्रथम चरण अभी 8 अगस्त तक प्रत्येक दिन आयोजित किया जायेगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم