Jaunpur News : काकोरी काण्ड की 100वीं वर्षगांठ पर निकाली गयी प्रभातफेरी

जौनपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शताब्दी महोत्सव पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अगुवाई में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह से गांधी तिराहे तक प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही अम्बेडकर तिराहे पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया।
गोष्ठी के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या ने कहा कि अनेकों वीर जवानों की शहादत से यह आजादी मिली है। इसे हमें अक्षुण्ण रखना है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम लगातार चल रहा है। काकोरी ट्रेन एक्शन द्वारा बलिदानियों ने अगें्रजों को चुनौती देने का कार्य किया था। आज उसी दिवस को याद किया जा रहा है और उन वीर सपूतों के बलिदान को याद किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, परियोजना निदेशक केके पाण्डेय, अध्यक्ष प्रतिनिध डा. रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, डीसी एमएनएएल जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post